लखनऊ, अक्टूबर 18 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा है कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहना है। भाजपा फर्जी वोट बनाने की साजिश कर रही है। वह फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत समझती है। जनता भाजपा की बेईमानी और झूठ को समझ गई है। भाजपा बदनाम हो चुकी है। अब किसी तरह की मिलीभगत से चुनाव नहीं जीत सकती है। जनता भाजपा का सफाया करने के लिए चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही है।

भाजपा पर फर्जी वोट बनाने का आरोप अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय पर नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 10 तरह की चुनावी चालें चलती है। मतदाता सूची में अपने नकली वोट जुड़वाती है। विरोधी दलों के असली वोट कटवाती है। भाजपा कानून और संविधान नहीं मानती है। चुनाव जीतने के लिए बेईमानी करती है। भाजपा वोट चोरी करती है। व...