औरैया, मार्च 6 -- फफूंद, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी फफूंद मंडल की प्रथम बैठक नगर के एक गेस्ट हाउस में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता और मंडल प्रभारी अवधेश शुक्ला ने मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.