समस्तीपुर, अप्रैल 5 -- सिंघिया। प्रखंड के कुण्डल 01 पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुण्डल के सभागार में रविवार को भाजपा दक्षिणी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समस्तीपुर उतरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, जिला महामंत्री बैद्यनाथ झा, जिला प्रवक्ता ब्रजेन्द्र सिंह मुरारी, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष ब्रज भूषण यादव व दक्षिण मंडल अध्यक्ष जगजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम सत्रों में चलें इस प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सांगठनिक मजबूती और वैचारिक प्रखरता की जानकारी दी। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह, महामंत्री हरे कान्त झा, अनूसूचित मोर्चा अध्यक्ष राम नन्दन पासवान, बुथ अध्यक्ष नबीन शर्मा, पंचायत अध्यक्ष चन्दन सिंह, सुभाष सिंह, विकास कुमार सिंह, संजय सिंह, दीप...