जामताड़ा, मार्च 29 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के पबिया मंडल में भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शनिवार को विधिवत उद्घाटन जिलाध्यक्ष सुमित शरण व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रखर बनाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान भाजपा को एक कैडर आधारित पार्टी के रूप में सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि भाजपा में ही यह संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे पदों तक पहुंच सकता है। इस दौरान उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.