रामपुर, अप्रैल 28 -- शाहबाद। भाजपा के 38-मिलक विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन सोमवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में डीसीबी चेयरमैन देवकरण गंगवार, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि व पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर ने संगठन की नीतियों, सरकार की योजनाओं और बूथ प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। समापन सत्र में सुभाष भटनागर ने 2027 विधानसभा चुनाव में मिलक सीट पर जीत का लक्ष्य रखते हुए बूथ स्तर को मजबूत करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं के समर्पण से लगातार बढ़ रही भाजपा: राजबाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...