भागलपुर, मार्च 19 -- बिहपुर एनडीए कार्यालय में बुधवार को बिहपुर दक्षिणी मंडल भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. शैलेंद्र ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महंत नवलकिशोर दास, सुबोध सिंह कुशवाहा, श्वेता सिंह, रूपेश रूप और दिनेश यादव सहित कई नेताओं ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा और कार्यशैली के आधार पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम म...