हल्द्वानी, मई 24 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने रविवार को बिठौरिया में लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया।विकास भगत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें हर क्षेत्र में विकास योजनाएं चला रही हैं। विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से कालाढूंगी क्षेत्र में बड़ी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। बंशीधर भगत के शहरी विकास मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से हल्द्वानी के लिए केन्द्र से 22 सौ करोड़ की योजना मंजूर हुई। जिससे हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। हल्द्वानी के विभिन्न चौराहों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। नहरों को कवर कर सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे आमजन को यातायात सुविधा का लाभ म...