हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने 'मिशन मुस्कान' अभियान के तहत शुक्रवार को कालाढूंगी के वार्ड नंबर-1, वार्ड-2, नया गांव चन्दन सिंह, कमोला में बच्चों को स्कूल बैग बांटे। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्थन और स्नेह से 'मिशन मुस्कान' निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारा दृढ़ संकल्प है कि हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और हर हाथ में स्कूल बैग हो। इस अवसर पर प्रधान कुलवीर कंबोज, प्रधान पुष्कर चौहान, विक्रम जंतवाल, पूरन जोशी, हरीश मेहरा, कविता वालिया, हरीश गुर्रो, विनोद बुडलाकोटी, कुंदन बसेड़ा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.