हल्द्वानी, मई 7 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने गुरुवार को हल्दूपोखरा दर्मवाल में लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनीं। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने में लगी है। इसी क्रम में रकसिया नाले के आउटफाल का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को जल भराव से बड़ी राहत मिलेगी। विधायक बंशीधर भगत की पहल पर हर क्षेत्र में विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रधान गंगोत्री देवी, कमल बेलवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी, वीरू पाल, मनोहर बेलवाल, किशन सिंह बिष्ट, रोहित पांडे, राहुल बेलवाल, पंकज निकल्टिया, त्रिलोक निगल्टिया, कविता ऐरी, डूंगर सिंह नेगी, कुशाल सिंह, चंदन सिंह मेहता मौजूद रहे।

हि...