भाजपा प्रदेश संगठन में पूर्णिया को मिला महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व
पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में पूर्णिया के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जिले के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि राकेश कुमार ने पूर्णिया भाजपा में महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष के रूप में सफल नेतृत्व प्रदान किया है। इसके साथ ही वे प्रदेश संगठन में भी महामंत्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी के प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.