भाजपा प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी का औरैया दौरा स्थगित
औरैया, अगस्त 24 -- भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लोधी का 25 अगस्त को प्रस्तावित औरैया दौरा स्थगित हो गया है। क्षेत्रीय प्रभारी बनने के बाद उनका जिले में यह पहला दौरा प्रस्तावित था। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भरे चौबे ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से मंगलवार का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। प्रदेश महामंत्री के जिले में आगमन की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की ओर से चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: क्षेत्र प्रभारी बनने के बाद पहली बार 25 को औरैया आएंगे शंकर लोधी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.