आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- चांडिल। चौका के दादुर बागान में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत रविवार को चांडिल मध्य एवं चांडिल पूर्वी (कपाली मंडल) की संयुक्त रूप से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर प्रकाश डाला। शिविर का मुख्य उद्देश्य, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्य पद्धति और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था। मौके पर मनोज महतो, ठाकुरदास महतो, अनीता पारित, दिवाकर सिंह, आकाश महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...