पिथौरागढ़, जनवरी 23 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल के जीवी क्षेत्र में बीते दिनों गुलदार के हमले से घायल दस वर्षीय बच्चे का भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका ने हाल जाना। शुक्रवार को दीपिका जीवी पहुंची। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ वार्ता की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका के सामने क्षेत्र की समस्याएं भी रखीं। कहा क गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। कहा कि गांव में स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। जगह-जगह झाड़ियों का भी ढेर लगा हुआ है। उन्होंने दीपिका से गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने, झाड़ी कटान करने की मांग की। दीपिका ने मौके से ही विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। बता दें कि बीते मंगलवार की देर शाम गुलदार ने दस वर्षीय प्रकाश को हमला कर घायल किया। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.