भाजपा प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी का स्वागत
अमरोहा, जून 27 -- भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी का शनिवार को लखनऊ से लौटते समय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सैनी के आवास पर स्वागत किया गया। राजेश सैनी एवं उनकी पत्नी डोली सैनी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। दीपमाला संतोषी ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर डोली सैनी, शारदा सैनी, अनीता रानी, दिनेश सैनी, विनीत शर्मा, सौरभ चौधरी, ओम प्रकाश सैनी एवं ललित सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने पर राजेश कुमारी यादव का भव्य स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.