कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी वैशकियार के झुमरी तिलैया आगमन पर माहुरी भवन में समाज के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। शालिनी वैशकियार के साथ पहुंचीं सोना देवी का भी स्वागत किया गया। अपने संबोधन में शालिनी वैशकियार ने कहा कि झुमरी तिलैया माहुरी वैश्य मंडल से उनका जुड़ाव शुरू से रहा है और यहां के लोगों का स्नेह हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहा है। इस मौके पर रवि कपसिमे ने कहा कि शालिनी वैशकियार को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। अरुण सेठ ने कहा कि समाज की एकता और आपसी सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज को और मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में बंटू पहाड़ी, मुन्ना भदानी, भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष इंद्रदेव मोदी, संजय तर्वे, अं...