बुलंदशहर, जून 28 -- भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा के पहली बार पैतृक गांव पूठा जाते समय नगर में कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनका स्वागत किया। शिवाली में समाजसेवी शिवा विजय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। चांदौक दोराहा, विवेकानंद प्रतिमा स्थल, सब्जी मंडी चौराहा, पुख्ता बाजार स्थित हनुमान मंदिर और टाउन स्कूल चौराहे पर पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी, मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी, हरीश सिसोदिया, डॉ. आर.के. राणा, रोहित पहाड़ी, दीपक अग्रवाल, प्रभात बंसल, सोनू गुप्ता, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज शास्त्री समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, आशीष वत्स, मोहित गौड़, विष्णु बाबा, गोपाल बंसल, प्रिंस जोशी, अरविंद शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद र...