हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- कालाढूंगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने मंगलवार को कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के वार्ड दो में स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जनता के साथ विस्तृत चर्चा भी हुई। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है। यहां भाजपा नेता कविता वालिया, सुरेन्द्र सिंह, कुंदन बसेड़ा, पंकज जोशी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.