हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बुधवार को घुनी ग्राम सभा में प्रधान गणेश शाह के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान करने को कहा। भगत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। प्रतिनिधि लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। यहां आन सिंह रावत, गिरीश चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद जोशी, महिपाल सिंह रौतेला, राम सिंह रौतेला, आशा शाही, दीपा बिष्ट, गीता रावत, संतोष धपोला, जानकी सोरागी, यतींद्र शाह, रमेश जोशी, विजय कुमार, सुनीता रावत, भगवती पाठक और ललित उपाध्याय आ...