पटना, जनवरी 16 -- महाराष्ट्र नगर निगमों के चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम को जश्न मनाया गया। जीत की खुशी में प्रदेश कार्यालय में मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं की ओर से जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़े भी बजे। महाराष्ट्र नगर निगम के चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही पार्टी प्रदेश कार्यालय में नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और जश्न मनाया। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के कई मंत्री भी जश्न में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यालय परिसर को पार्टी के झंडों और पोस्टरों से सजाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.