हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। भाजपा की नौ सितंबर को हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पहले सोमवार को आयोजन स्थल विंटेज ग्रीन बैंक्वेट, रामपुर रोड में विधिवत गणेश एवं भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूजन कर बैठक के सफल आयोजन की कामना की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के बड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से करने की परंपरा रही है। विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- नितिन नवीन उत्तराखंड में चु...