रांची, मार्च 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू अपनी टीम की घोषणा जल्द ही करेंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर मंथन होने लगा है। जानकारी के मुताबिक, मार्च महीने में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों का ऐलान हो सकता है। नई कमेटी में पूर्व में प्रदेश कमेटी में रहे कुछ चेहरों को प्रोन्नति मिल सकती है। पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता वाले कार्यकाल में नहीं हो पायी थी। इस बार जिला पर्यवेक्षकों ने जिलों से वैसे नेताओं की सूची तैयार कर ली, जिन्हें प्रदेश कार्यसमिति के लिए प्रस्तावित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश भाजपा के तकरीबन आधा दर्जन जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पायी थी, उन जिलों में भी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। जिला व मंडल में भी गठित हो जाएगी कमेटीजानकारी के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.