पटना, मई 18 -- भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता भरत चौरसिया ने सोमवार को राजद में शामिल हो गए। राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि राजद में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों का सम्मान पहले से था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ओबीसी समाज के लिए कई काम किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...