बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हिलसा प्रखंड के मलामा गांव में रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी मृतक के परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव सहायता का दिया भरोसा। उन्होंने कहा कि मलावां गांव के टेम्पो चालक सहित नौ लोगों की शनिवार को दर्दनाक मौत ट्रक और टेम्पू की भिड़ंत में हो गई थी। मरने वालों में एक ही गांव के चालक सहित आठ महिलाएं थीं। इस हृदयविदारक घटना से हम सभी मर्माहत हैं। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश विद्यार्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, राजेश कुमार, हिलसा नगर अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी, संजीव कुमार, आशुतोष गौरी, संजय सागर व अन्य मौजूद थे। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.