शामली, जुलाई 4 -- शामली। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मोहित बेनीवाल ने उन्हें पुनः भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर दोबारा जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित और विचार आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा का अवसर प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- भाजपा राष्...