गाजीपुर, जून 27 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने भांवरकोल ब्लॉक के सुखडेहरा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शनिवार को रेवतीपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रेवतीपुर पहुंचने के बाद कृष्ण बिहारी राय ने मां भगवती मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- ...