भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
गौरीगंज, जुलाई 12 -- अमेठी। रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आए। अमेठी बाईपास पर पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष अन्जू कसौधन, घनश्याम चौरसिया सहित सैकड़ों लोगों ने उनका बुके देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां से नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष ने पौधरोपण किया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा तीसरी बार प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। विपक्षी पार्टियां आपस में बिखरी हुई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 27 के चुनाव में भी जीत का परचम लहराएगी। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरएसएस कार्यालय बेनीपुर तथा वन विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.