भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का गोला में हुआ जोरदार स्वागत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर के छोटी काशी गोला आगमन पर नगर पालिका परिषद में स्वागत एवं सम्मान किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर को स्मृति चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर किया। विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि ब्रज बहादुर संगठन के वरिष्ठ एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। प्रदेश की नई कार्यसमिति में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। ब्रज बहादुर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाना और हर घर तिरंगा जैसे अभियान देश की एकता अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.