गौरीगंज, अगस्त 11 -- मुसाफिरखाना। मंगलवार को काशी जाते समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का मुसाफिरखाना कोतवाली के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष से चर्चा की। रमेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष के काशी रवाना होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, राजेश अग्रहरि, बृजेश कुमार अग्रहरि, अरुण मिश्रा, प्रभात शुक्ल, फूलचंद्र कसौधन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा के क्षेत्र प्रभारी की 11 अगस्त को काशी में तीन बैठकें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...