कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 13 जनवरी को शहर आना प्रस्तावित है। इस दौरान वह एसआईआर के दूसरे चरण के चल रहे कार्य की प्रगति और पहले चरण की समीक्षा तो करेंगे ही, साथ ही कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिम्मेदार पदाधिकारियों संग बैठक करके पार्टी मिशन-2027 फतह के लिए कोर टीम में नई ऊर्जा भरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर आ रहे पंकज चौधरी के स्वागत के लिए क्षेत्र स्तर पर तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जिला अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, सांसद, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.