मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। विधायक रंजन कुमार ने रविवार को बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से प्रदेश कार्यालय पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों सहित प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने शहर की कुछ प्रमुख समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा। कहा कि प्रदेश सरकार से समन्वय बनाते हुए इन समस्याओं को हल करने की जरूरत है, ताकि मतदाताओं के विश्वास को और मजबूत किया जा सके। सरावगी ने समाधान का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.