आगरा, दिसम्बर 25 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कल आगरा आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका आगरा का पहला दौरा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित ने बताया कि पंकज चौधरी 27 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे सिकंदरा सब्जी मंडी पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद स्वागत जुलूस सिकंदरा-बोदला रोड, मारुति एस्टेट, मानस नगर, साकेत कालोनी, कोठी मीना बाजार और एमजी रोड होते हुए प्रतापपुरा पहुंचेगा। वहां रमन्ना ग्राउंड में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करने के बाद वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.