गोरखपुर, अप्रैल 4 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामसभा लुहसी में स्वर्गीय मार्कण्डेय यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह पहुंचे। दोनों नेताओं ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि मार्कण्डेय यादव, सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक महेन्द्र पाल ने कहा कि उनका व्यक्तित्व सरल, सहज और समाज के प्रति समर्पित था। क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामसभा लुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.