सहरसा, अप्रैल 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ शशिशेखर झा के नेतृत्व में शंकर चौक पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का 101 किलो के लड्डू से तौल कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। विकास एवं जनसेवा के कार्यों को गति मिल रही है। कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि पार्टी जनभावनाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है और संगठन के मार्गदर्शन में समाज के सभी वर्गों के हित में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.