कानपुर, जनवरी 23 -- चकेरी। लाल बंगला के पुलिस चौकी चौराहे पर बीते गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान महिला कार्यकर्ता की चेन चोरी हो गई। घटना चकेरी चौकी से महज बीस मीटर की दूरी पर हुई। आनंदनगर निवासी रूबी गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही बूथ अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत के लिए लालबंगला पुलिस चौकी चौराहे पर खड़ी थीं। काफिला पहुंचने पर वह उनका स्वागत करने लगीं। उसी दौरान उनके बगल में खड़े युवक ने गले से सोने की चेन उतार ली और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि चेन का वजन करीब 12 ग्राम था। चकेरी चौकी के ठीक सामने भाजपा की तरफ़ स्वागत मंच लगाया गया था। इसी मंच के नीचे बूथ अध्यक्ष रूबी स्वागत के लिए खड़ी थीं। पुलिस बल भी मौजूद था। उसके बाद भी ये घटना हुई। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.