गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू 24 जनवरी को गिरिडीह आएंगें। उनके आगमन पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। पपरवाटांड़ दुर्गा मंदिर के समीप एक सभा एवं स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम होगा। जिसमें विकसित भारत रोजगार की गारंटी एवं आजीविका मिशन, ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) को लेकर एक विशेष सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन व प्रस्तावित कार्यक्रमों की सफलता के लिए भाजपाई ताकत झोंक रहे है। जगह-जगह बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने पपरवाटांड़ स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.