दुमका, जनवरी 22 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के दुमका आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। प्रदेश भाजपा प्रमुख आगामी 25 जनवरी को दुमका जाने के क्रम में बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। प्रदेश प्रमुख के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संदर्भ में जरमुंडी बजरंगबली मंदिर यात्री शेड में बुधवार को जरमुंडी मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करने की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। इस मौके पर विश्वनाथ राय, रतनलाल बिहारी, संतोकी राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो संख्या-13-बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.