बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहली बार पांच जनवरी को गोरखपुर आ रहे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का बस्ती में स्वागत होगा। इसके लिए भाजपा संगठन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। गोरखपुर में होने वाले स्वागत को ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में असम प्रभारी व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी उपस्थित रहे। तैयारी बैठक की अध्यक्षता विवेकानंद मिश्र ने की। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी मंडलों से कार्यकर्ता पांच जनवरी को सुबह आठ बजे तक बस्ती टोल प्लाजा पर एकत्र होंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता काफिले के रूप में गोरखपुर एयरपोर्ट के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.