रामगढ़, अप्रैल 19 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि रांची से बरकाकाना जाने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ आदित्य प्रसाद साहू सुभाष चौक रामगढ़ में कुछ देर रुके। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर जोरदार स्वागत किया। रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प-माला और अंगवस्त्र भेंट किए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. साहू बरकाकाना में आयोजित एक सामाजिक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और झारखंड में डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कतरारी सीमा पर जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह कार्यकर्ताओं के उत्स...