गंगापार, दिसम्बर 15 -- भाजपा यमुना पार के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल ने शनिवार देर शाम लखनऊ में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सात बार के महाराजगंज सांसद पंकज चौधरी के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर जिलाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.