बेगुसराय, अगस्त 21 -- बीहट। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खगड़िया जाने के क्रम में जीरोमाइल में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जीरोमाइल गोलंबर स्थित राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह, सम्मान को लेकर आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने कहा कि बेगूसराय ही नहीं पूरे सूबे को राष्ट्रकवि दिनकर पर गर्व है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, भाजयुमो केजिलाध्यक्ष शशांक शेखर, बीहट नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष यशस्वी आनंद, मनोज सिंह, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, कुमार राजा, विवेक कुमार, शशिभूषण सिंह, प्रदीप कुमार, अमरदीप कुमार, सुधा देवी, नवल सिंह, कुंदन कुमार, कंचन कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Kh...