बुलंदशहर, फरवरी 27 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बुलंदशहर जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को बुलंदशहर के शांति दीप रिसोर्ट में आयोजित भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के पदाधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे। सिकंदराबाद-बुलंदशहर के बीच अभिनंदन वाटर पार्क पर भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का बड़ी फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, पश्चिम के प्रभारी, एमएलसी सुभाष यदुवंश, भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.