महाराजगंज, अप्रैल 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आठ माह से मानदेय न मिलने से परेशान ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा रविवार को खुलकर सामने आ गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री-प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे रोजगार सेवक जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानन्द के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए केंदीय वित्त राज्य मंत्री को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। रोजगार सेवकों ने कहना है कि उन्हें मात्र 7788 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, वह भी अगस्त 2025 से अब तक नहीं दिया गया है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनसे मनरेगा के साथ-साथ एसआईआर 2025-26, फार्मर रजिस्ट्री, एग्री स्टैक समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्य करा रही है, लेकिन बदले में समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.