भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का सूड़ी समाज ने किया स्वागत
लोहरदगा, जुलाई 1 -- कुडू, प्रतिनिधि।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बुधवार को कुडू आगमन पर लोहरदगा के सूड़ी समाज ने उनका स्वागत किया। कुडू प्रखंड सूड़ी समाज के अध्यक्ष गंगा प्रसाद के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर समाज के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आदित्य साहू का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन की मजबूती एवं राज्य के विकास को लेकर विश्वास व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने स्वागत के लिए सूड़ी समाज के प्रति आभार जताया। मौके पर समाज के जिला अध्यक्ष रितेश साहू, उपाध्यक्ष धीरज प्रसाद, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमार, सचिव संजय साहू, ओंकार साहू, अमर कुमार, बाबुलाल साहु सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.