नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुभारम्भ के अवसर पर होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। सभी जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी गांव-गांव में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से रैली में पहुंचनें की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार को एक बार फिर से एयरपोर्ट के पास बने रैली स्थल पर पहुंच कर पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे और रैली के आयोजन तक वह जिले में ही डेरा डालेंगे। एयरपोर्ट के शुभारम्भ के अवसर पर 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के प्रयासों में भाजपा जुटी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार को एक बार फिर से रै...