मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा। भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस को मनाये जाने को लेकर पार्टी कार्यालय पर बैठक कर कार्य योजना बनाई। इसमें सात से 12 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।मंगलवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला व मंडल कार्यालयों को फूल, रंगोली व लाइटिंग से सजाया जाएगा। छह अप्रैल को जिला कार्यालय पर कार्यक्रम होगा तो कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे। छह व सत अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों तथा गणमान्य लोगों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। वहीं 8 या 9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक गांव स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं स्वच्छता कार्यक्रम, जनसंपर्क और समाज क...