प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। गुजरात नगर निगम चुनाव में मेहसाणा से भाजपा प्रत्याशी के भांजे की हत्याकर फरार चार आरोपियों की यहां गिरफ्तारी के बाद सोमवार को वहां से आई पुलिस अपने साथ ले गई। गुजरात पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उनकी ट्रांजिट लिया है। गुजरात के मेहसाणा से नगर निगम के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के भांजे मितेन चौधरी का तीन दिन पूर्व तलवार से कत्ल कर दिया गया था। आरोपी मोबाइल स्विच ऑफ करके गुजरात से भाग निकले थे। कार से प्रतापगढ़ आ रहे आरोपियों के चालक का मोबाइल नंबर गुजरात पुलिस ने ट्रेस कर लिया। गुजरात पुलिस ने एसपी दीपक भूकर से संपर्क किया तो स्पेशल टीम प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह, देहात कोतवाली एसओ पुष्पराज सिंह, मोहनगंज चौकी इंचार्ज रोहित सिंह ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। मोहनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.