धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद। सांसद ढुलू महतो के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट के नेतृत्व में डीआरएम अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार होने पर स्थानीय 136 दुकानों को जगह देने की मांग की। साथ ही बस स्टैंड के लिए भी जगह उपलब्ध कराने का आग्रह किया। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि समस्या को ध्यान में रखकर समाधान करेंगे। दुकानदार और बस स्टैंड की व्यवस्था करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में जिला चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय झा, स्टेशन रोड चैंबर के अध्यक्ष बुबन राव, शंभू सिंह, रमेश सिंह, मिस्टर खान, तपन कुमार, सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, सुमेश, पिंटू चौरसिया शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.