हरिद्वार, जुलाई 14 -- भाजपा के प्रदेश और जिला प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सामाजिक संवाद को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (आपदा प्रबंधन) विनय रूहेला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने बताया कि मानसून को देखते हुए नालों की सफाई, सड़कों और पुलों की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल और विद्युत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता ...