घाटशिला, अप्रैल 7 -- पोटका। भाजपा पोटका मंडल कमेटी ने सोमवार को हाता दुर्गा पूजा मैदान में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा का झंडा फहराया गया। संस्थापक सदस्यों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सनत सी ने की। मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा आज के ही दिन विभूतियों ने भाजपा जैसी पार्टी की स्थापना की। त्याग और समर्पण के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस अवसर पर उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, मनोज सरदार,मनोज राम, चंद्रशेखर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.