सहारनपुर, मार्च 30 -- नकुड़। ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन प्रभु श्रीराम की बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक मुकेश चौधरी के पुत्र प्रथम चौधरी ने किया। सोमवार शाम करीब छह बजे श्रीराम जी की बारात की शोभायात्रा नगर के प्राचीन नकुलेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज लिए घुड़सवार चल रहे थे, जो शौर्य का प्रतीक लग रहे थे। इनके पीछे भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में राजा दशरथ, भरत और शत्रुघ्न के रूप में सजे कलाकार रथों पर सवार होकर नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु जमकर थिरके। जय श्रीराम के जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.